नई दिल्ली । प्रधानमंत्री संग्रहालय 17 सितंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का एआई-संचालित होलोबॉक्स लॉन्च करेगा।
गैलरी में इसके माध्यम से लोग भारत के लौहपुरुष सरदार पटेल के हाइपर-यथार्थवादी अवतार से सजीव और संवादात्मक बातचीत कर सकेंगे।
यह पहल एक गहन और शैक्षिक अनुभव प्रदान करती है, जहां पटेल के जीवन, उनके विचारों और भारत के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों से जुड़े प्रश्न पूछ सकते हैं और उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
यह दिन, 17 सितंबर, राष्ट्र के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन 1948 में ऑपरेशन पोलो की सफलता के साथ हैदराबाद निज़ाम के शासन से मुक्त होकर भारतीय संघ में विलय हुआ था — यह उपलब्धि सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदृष्टि से संभव हुई।
संग्रहालय एक जीवन-आकार का एआई-संचालित होलॉबॉक्स डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का भी तैयार कर रहा है, ताकि उनकी दृष्टि और ज्ञान से आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरित हो सकें।


