Friday, March 13

नई दिल्ली । जापान की रेटिंग एंड इन्वेस्टमेंट इंफॉर्मेशन, इंक. (R&I) ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘BBB’ से बढ़ाकर ‘BBB+’ कर दिया है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए “स्थिर” दृष्टिकोण बरकरार रखा है।

शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग एजेंसीयो द्वारा भारत की यह तीसरी ऐसी उन्नति है।

यह रेटिंग दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में भारत की स्थिति द्वारा समर्थित है।

यह रिपोर्ट सरकार द्वारा राजकोषीय समेकन में प्रगति पर प्रकाश डालती है, जो कि उच्च विकास के साथ-साथ कर राजस्व में वृद्धि, सब्सिडी के युक्तिकरण और ऋण के प्रबंधनीय स्तर द्वारा समर्थित है।

एजेंसी ने यह भी कहा कि वित्तीय प्रणाली से जुड़े जोखिम सीमित बने हुए हैं।

सरकार ने कहा कि पांच महीनों में तीन बार क्रेडिट रेटिंग में सुधार से वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था, सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन और भविष्य की वृद्धि में बढ़ते वैश्विक विश्वास का पता चलता है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version